मुंबई,
जी समूह के संस्थापक डा. सुभाष चंद्रा ने दिवंगत उद्योगपति रतन टाटा की जिंदगी पर फिल्म बनाने का ऐलान किया है। प्रसिद्ध उद्योगपति एवं टाटा संस के मानद अध्यक्ष पद्म विभूषण रतन एन टाटा का निधन बुधवार को हो गया है।जी समूह के संस्थापक डा.सुभाष चंद्रा ने रतन टाटा के जीवन पर फिल्म बनाने का ऐलान किया है।
डा.सुभाष चंद्रा ने कहा, 'जी ग्रुप ने निर्णय लिया है, रतन टाटा के उपर, उनके जीवन के उपर एक फुल लेंथ बायोग्राफिकल फिल्म बनाई जाएगी, जोकि जी5 पर तो चलेगी ही। बाकी जी के जितनी भी भाषाओं के नेटवर्क हैं, उन सभी भाषाओं में फिल्म बनेगी। पूरे देश और दुनिया को वियोन के माध्यम से वह फिल्म दिखाई जाएगी।

More Stories
‘द बैटमैन पार्ट II’ की शूटिंग रुकी, निर्देशक मैट रीव्स ने लिया ब्रेक
विद्युत जामवाल ने हॉलीवुड के कामकाज का बताया राज, बोले- वहां एक-एक मिनट का मिलता है पैसा
‘बिग बॉस 20’ में माही विज का फूटा गुस्सा, अमन गांधी और उदिति सिंह से हुई तीखी बहस