इंदौर
शनिवार को मौसम विभाग द्वारा इंदौर से मानसून की विदाई की घोषण की गई। मानसून की विदाई इस बार तय समय पर हुई। पिछले वर्ष 9 अक्टूबर को इंदौर से मानसून विदा हुआ। था। इस बार मानसून सीजन के चार माह में इंदौर शहर में 901.4 मिमी वर्षा हुई है जो औसत से 28 मिमी कम रही है।
भोपाल स्थित मौसम केंद्र के मौसम विज्ञानियों के मुताबिक इंदौर में अभी दिन में निकलने वाली धूप के कारण शहरवासियों को गर्मी का अहसास होगा। हालाकिं धीरे-धीरे रात के तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिलेगी।
अक्टूबर के तीसरे सप्ताह में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ने के बाद इंदौर में सर्दियों का असर दिखाई देना शुरू होगा। इंदौर में ठंड की शुरुआत के पहले ही कोहरा दिखाई देने लगा है। शुक्रवार रात से शनिवार सुबह शहर में घना कोहरा छाया रहा।
प्रदेश के इन जिलों से हुई मानसून की विदाई
नीमच, मंदसौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, आगर, शाजापुर, भोपाल, सीहोर,विदिशा, रायसेन, राजगढ़, गुना, अशोकनगर, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, धार, खंडवा, खरगोन, हरदा, नर्मदापुरम, सागर,दमोह, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर व पन्ना।

More Stories
एमपी पुलिस में 10 हजार पदों पर भर्ती की तैयारी, परीक्षा एजेंसी पर अभी संशय
MP में शक्ति प्रदर्शन करने वाले नेताओं पर सख्ती, पीएम मोदी की अपील अनसुनी पड़ने पर तलब
‘मैं घोर सनातनी हूं…’ धर्म और भोजशाला पर दिग्विजय सिंह-उषा ठाकुर के बीच जुबानी जंग, Video वायरल