मुंबई,
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत फिल्म 'तनु वेड्स मनु 3' में ट्रिपल रोल निभाती नजर आ सकती हैं। आनंद एल राय के निर्देशन में बनी फिल्म 'तनु वेड्स मनु' वर्ष 2011 में रिलीज हुई थी। इसकी दूसरी किस्त 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' वर्ष 2015 में प्रदर्शित हुयी।दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा कलेक्शन किया। दोनों फिल्म में कंगना रनौत और आर. माधन ने मुख्य भूमिका निभायी थी।अब दर्शकों को इसकी तीसरी किस्त का बेसब्री से इंतजार है।
कहा जा रहा है कि 'तनु वेड्स मनु' की तीसरी किस्त की तैयारी की जा रही है। चर्चा है कि निर्देशक आनंद एल राय और उनके राइटिंग पार्टनर हिमांशु शर्मा ने 'तनु वेड्स मनु 3' की कहानी को अंतिम रूप दे दिया है। कहा जा रहा है कि 'तनु वेड्स मनु 3' में कंगना रनौत ट्रिपल भूमिका में नजर आ सकती हैं। यदि सबकुछ सही रहा तो कंगना पहली बार तीन किरदार में नजर आयेंगी। 'तनु वेड्स मनु 3' की शूटिंग 2025 के मध्य में शुरू होने की संभावना है।

More Stories
दीपिका कक्कड़ का छलका दर्द, बोलीं- अब डेली सोप करना मेरे लिए मुश्किल
‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद अयोध्या पहुंचीं प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर, हनुमानगढ़ी में लिया आशीर्वाद
टीवी पर एक्टर्स की कुर्सी खतरे में! रोहित से सहवाग तक, क्रिकेटर्स बने नए होस्ट