माना जाता है कि घर और कार्यक्षेत्र में वास्तु नियमों का ध्यान रखने से व्यक्ति की कई तरह की समस्याएं भी हल हो जाती हैं। लेकिन अगर घर में वास्तु दोष लग जाए तो ऐसी स्थिति में जीवन की मुश्किलें बढ़ने लगती हैं। तो चलिए जानते हैं कि वास्तु दोष लगते पर क्या संकेत मिलते हैं और इससे किस प्रकार छुटकारा पाया जा सकता है।
ये हो सकते हैं कारण
यदि घर या कार्यक्षेत्र के निर्माण के दौरान, वास्तु नियमों का ध्यान न रखा जाए, तो ऐसे में वास्तु दोष लगने की संभावना बढ़ जाती है। वहीं घर का मुख्य द्वार दक्षिण दिशा और टॉयलेट पूर्व दिशा में होने पर वास्तु दोष लग सकता है। इसके साथ ही
मिलने लगते हैं ये संकेत
जब घर में वास्तु दोष लगता है तो गृह क्लेश की स्थिति बनी रहती है। इसके साथ ही व्यक्ति को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी देखने को मिलती हैं। वास्तु दोष होने पर घर का कोई न कोई सदस्य लगातार बीमार बना रहता है। वहीं, व्यक्ति को धन संबंधित समस्याएं भी बनी रहती है और फिजूलखर्ची बढ़ जाती है।
घर में वास्तु दोष लगने पर वास्तु शांति का पाठ करवाना चाहिए। साथ ही चांदी की वास्तु बनाकर घर के ईशान कोण में रख दें। वहीं अगर, घर का मुख्य द्वार दक्षिण दिशा में है, तो उसे बंद कर देना चाहिए। इसके साथ ही सुबह-शाम पूजा के दौरान कपूर का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। कपूर का दीपक जलाकर इसे घर के कोने-कोने में दिखाएं। इससे वास्तु दोष दूर होता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास बना रहता है।

More Stories
वास्तु के अनुसार डोरमेट का रंग बदल सकता है घर की ऊर्जा
सावन 2026 का पहला सोमवार 3 अगस्त को, जानें पूजा विधि
गोल रोटी का वास्तु महत्व, जानें सुख-समृद्धि से जुड़ी मान्यताएं