धमतरी
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। धमतरी-नगरी रोड में केरेगांव के पास ट्रक ने कार को सामने से टक्कर मार दिया। दुर्घटना में मां और बेटे की मौत हो गई। पुत्री गंभीर रूप से घायल है। उसका रायपुर के अस्पताल में उपचार चल रहा है।
केरेगांव पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 17 अगस्त की 11.45 बजे दुर्घटना हुई। धमतरी-नगरी रोड में ग्राम सियादेही के अन्नपूर्णा राइस मिल के पास धमतरी से नगरी जा रही स्विफ्ट कार को सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दिया।
कार में सवार नीलिमा चोपड़ा 45 वर्ष पत्नी भावेश चोपड़ा और उनके बेटे भव्य चोपड़ा (12 वर्ष) की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। बेटी भूमिका चोपड़ा गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल धमतरी लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डाक्टर ने रायपुर रेफर कर दिया। कार के ड्राइवर को हल्की चोट आई है। ट्रक चालक दुर्घटना के बाद फरार हो गया। मृतक धमतरी के नगरी के रहने वाले थे।

More Stories
कच्चे मकान की परेशानियों से मिली मुक्ति, पीएम जनमन आवास से नोहर साय का पक्के घर का सपना हुआ साकार
पति के निधन के बाद अकेली रह गईं भुइरी बाई, प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला सुरक्षित आशियाना
ईज ऑफ डूइंग बिजनेस की दिशा में छत्तीसगढ़ का बड़ा सुधार, भूमि उपयोग नियमों में महत्वपूर्ण बदलाव