बीजापुर
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के कोबरा बटालियन के अधिकारी ने अपने सर्विस राइफल से कथित रूप से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बीजापुर स्थित 170 वीं वाहिनी के मुख्यालय में आज लगभग 11 बजे 210 कोबरा बटालियन के निरीक्षक शफी अख्तर ने अपने सर्विस राइफल से कथित तौर पर खुद को गोली मार ली।
उन्होंने बताया कि अख्तर जिले के मोकुर शिविर में तैनात था और छुट्टी पर दिल्ली जाने के लिए बीजापुर आया था। उन्होंने बताया कि जब वहां मौजूद जवान और अधिकारियों को घटना की जानकारी मिली तब अख्तर को अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि पुलिस को आशंका है कि अख्तर ने पारिवारिक कारणों से आत्महत्या की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की शुरू कर दी है। जांच के बाद ही इस संबंध में अधिक जानकारी मिल सकेगी।

More Stories
Manendragarh प्रशासन का एक्शन: 3 बाल विवाह रुकवाए, परिवारों को दी सख्त समझाइश
Chhattisgarh Swami Vivekanand Technical University ने लॉन्च किया डिजिवर्सिटी पोर्टल, लेट फीस के साथ 5 मई तक आवेदन का मौका
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद