मुंबई।
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत भारी बारिश से हिमाचल प्रदेश में मची तबाही को लेकर दुखी है। हिमाचल प्रदेश में लोगो को भारी बारिश और बाढ़ का सामना करना पड़ा है, जिससे बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा है। कंगना रनौत इससे बेहद दुखी है।कंगना खुद हिमाचल प्रदेश की रहने वाली हैं। कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लिखा, हिमाचल प्रदेश में लोग आपदा का सामना कर रहे हैं और भारी बारिश और बाढ़ का कोई अंत नहीं है, हर जगह पहाड़ खिसक रहे हैं। यहां कई दिनों से बिजली और पानी नहीं है, पूरी व्यवस्था चरमरा गई है। मेरा दिल पहाड़ के लोगों के साथ है, और मैं लगातार उनकी भलाई के लिए प्रार्थना कर रही हूं।

More Stories
बिग बॉस में रीति तिवारी को लेकर नया ट्विस्ट, सिंगर एकम बावा ने किए बड़े दावे
Bigg Boss में रीति तिवारी पर भड़के सलमान खान, बोले- ‘आपको कोई नहीं जानता था’
‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद मेकर्स से माफी मांग रहे बॉलीवुड के लोग, प्रोड्यूसर ने बताया कारण