नई दिल्ली
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के कैंब्रिज लेआउट में भारत के पहले 3डी मुद्रित डाकघर की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि यह देश के नवाचार और प्रगति का प्रमाण होने के साथ ही आत्मनिर्भर भारत की भावना का प्रतीक है।
3डी प्रिंटिंग तकनीक का उपयोग करके रोबोटिक प्रिंटर से निर्मित देश के पहले 3डी-मुद्रित डाकघर का शुक्रवार को उद्घाटन किया गया। मोदी ने एक्स पर कहा, ''हर भारतीय को बेंगलुरु के कैंब्रिज लेआउट में भारत का पहला 3डी मुद्रित डाकघर देखकर गर्व होगा।'' उन्होंने कहा, ''यह हमारे देश के नवाचार और प्रगति का एक प्रमाण है, यह आत्मनिर्भर भारत की भावना का भी प्रतीक है।'' मोदी ने लिखा, ''उन लोगों को बधाई जिन्होंने डाकघर को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत की।''

More Stories
कोहरा या बारिश नहीं! जानिए किन वजहों से सबसे ज्यादा लेट होती हैं ट्रेनें
10 राज्यों में आंधी-तूफान और भारी बारिश का अलर्ट, UP समेत कई इलाकों में बदलेगा मौसम
पूर्व डिप्टी CM उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार, एक्ट्रेस तृषा पर टिप्पणी के मामले में कार्रवाई