मुंबई
टीवी की फेमस एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्या अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत लम्हों को जी रही हैं। वो मां बनने वाली हैं। उनका तीसरा महीना चल रहा है। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देवोलीना भट्टाचार्या 'खिचड़ी' की हंसा का डायलॉग, 'मैं तो थक गई, मैं तो फिर से थक गई, मैं तो तीसरी बार थक गई…' बोल रही हैं। उनका ये वीडियो फैंस को बहुत फनी लग रहा है और सबकी हंसी छूट गई।
इस वीडियो को शेयर करते हुए देवोलीना ने लिखा, 'प्रेग्नेंट होने के बारे में वे आपको क्या नहीं बताते हैं…।' दरअसल, 'साथ निभाना साथिया' में गोपी बहू का किरदार निभाकर घर-घर में फेमस हुईं देवोलीना को इन दिनों थकान ज्यादा महसूस हो रही है। उन्होंने अपना यही दुखड़ा फनी अंदाज में सुनाया है।
फैंस ने देवोलीना को दी सलाह
इस वीडियो में वो बेड पर धड़ाम से बैठती नजर आ रही हैं। ऐसे में फैंस ने उन्हें नसीहत भी दी है कि प्रेग्नेंसी में इस तरह से नहीं बैठना चाहिए, बहुत संभलकर रहना चाहिए।
2010 में इंडस्ट्री में रखा था कदम
असम की रहने वाली देवोलीना ने 2010 में 'डांस इंडिया डांस 2' में हिस्सा लिया था। फिर वो 2011 में 'संवारे सबके सबने… प्रीतो' में नजर आईं। 2012 में 'साथ निभाना साथिया' से उन्हें पहचान मिली। वो रिएलिटी शो 'बिग बॉस 13' में पार्टिसिपेट कर चुकी हैं। 'साथ निभाना साथिया 2' के अलावा 'बिग बॉस 14' और 'बिग बॉस 15' भी कर चुकी हैं। उन्हें 'Chhathi Maiyya Ki Bitiya' में देखा जा रहा है।
2022 में शाहनवाज शेख से की थी शादी
'बिग बॉस 13' में नजर आ चुकीं देवोलीना ने साल 2022 में शाहनवाज शेख से शादी की थी। वो जिम ट्रेनर हैं और कई सेलिब्रिटीज को वर्कआउट करवाते हैं।

More Stories
धुरंधर 2: द रिवेंज’ का धमाकेदार ओपनिंग, पहले दिन वर्ल्डवाइड 200 करोड़ और भारत में 150 करोड़ की उम्मीद
सांस थामकर कब तक करूं इंतजार, दुबई में धमाकों से परेशान एक्ट्रेस लीजा रे ने कहा – बहुत मुश्किल हो रहा है
बिकिनी में नताशा स्टानकोविक ने फ्लॉन्ट किया फिगर, बेटे के साथ वेकेशन पर कर रही हैं चिल