भोपाल.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि विश्व हृदय दिवस, अनुशासित जीवन शैली-पोषक आहार एवं योग के माध्यम से हृदय को स्वस्थ रखने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने विश्व हृदय दिवस पर सोशल मीडिया से दिए संदेश में प्रदेशवासियों से धूम्रपान सहित अन्य उन तत्वों के व्यसन से बचने का आहवान किया है, जो प्रति वर्ष दुनिया में लाखों लोगों की मृत्यु का कारण बनते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों से हृदय को सुरक्षित रखने के प्रयासों को स्वयं आत्मसात करते हुए दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की है।

More Stories
इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलो कांग्रेस, सीपीआई ,सीपीआई एम सीपीआई (एमएल), समाजवादी पार्टी की संयुक्त बैठक में निर्णय
पीएम सूर्य घर योजना को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भोपाल और ग्वालियर में लगेंगे ‘सेवा सेतु कैंप’ : मंत्री शुक्ला
नवीन न्याय संहिताओं को करीब से जानने का अवसर—बीएचईएल दशहरा मैदान में भव्य प्रदर्शनी