डिंडोरी शहपुरा
भारतीय किसान संघ डिंडोरी के जिलाध्यक्ष बिहारी लाल साहू ने शनिवार को गौपूजन पौधारोपण और कॉलेज के विद्यार्थियों से संवाद कर जन्मदिन मनाया और जैविक खेती, मानवता के कार्य को लेकर किए जा रहे अपने अनुभव साझा किया।
देश भर के वरिष्ठ किसान नेताओं और मित्र जनों ने भी दूरभाष एवं सोसल मीडिया के माध्यम से बिहारी लाल साहू को जीवन के उत्तम स्वास्थ और खुशहाली के लिए सन्देश प्रेषित किया। किसान नेता बिहारी लाल साहू ने सभी आत्मिय जनों का हृदय से आभार व्यक्त किया और इसी तरह प्रेम और आशीर्वाद बनाएं रखने का निवेदन किया।
आपको बता दें बिहारी लाल साहू को उनके जैविक खेती और किसानों के हित संबंधी कार्य को लेकर प्रदेश और प्रांत स्तर पर कई पुरुस्कार और सम्मान से नवाजा जा चुका है।राष्ट्रीय स्तर की किसान कुल पत्रिका ने भी जैविक खेती में चमकता सितारा नाम से बिहारी लाल साहू को लेकर लेख प्रकाशित कर चुकी है।

More Stories
DA Hike: कर्मचारियों-अधिकारियों का महंगाई भत्ता 5% बढ़ा, एरियर के साथ मिलेगा बड़ा फायदा
PM मोदी की अपील पर भारी पड़े नेताओं के काफिले! दौरे में फिर दिखीं दर्जनों गाड़ियां, उठे सवाल
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट, कोर्ट की पुलिस को फटकार—’हर जगह दिख रहे, फिर मिल क्यों नहीं रहे?’