इंदौर
इंदौर शहर में पिछले पांच दिनों से लगातार बारिश का दौर जारी है। आज भी शहर में तेज बारिश के आसार है। सुबह भी बादल जमकर बरसे। बंगाल की खाड़ी में सिस्टम बनने से इंदौर का मौसम बदल गया। बीते चौबीस घंटों में दिन का तापमान 2.2 डिग्री नीचे आ गया। अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस रहा। गुरुवार को भी सुबह से काले बादल छाए हुए थे और दोपहर करीब साढ़े तीन बजे से शुरू हुई झमाझम बारिश से पूरा शहर तरबतर हो गया। पहले पश्चिमी क्षेत्र में तेज बारिश हुई उसके बाद पूर्वी क्षेत्र पर बादल मेहरबान हुए। कई जगह सड़कों पर जलजमाव हुआ।
अलग-अलग चक्रवात सक्रिय है
देर रात तक हल्की-तेज बारिश होती रही। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी और उत्तर आंध्र-दक्षिण ओडिशा तटों व उत्तर-पश्चिमी खाड़ी में अलग-अलग चक्रवात सक्रिय हैं। कम दवाब का क्षेत्र होने से मानसून की गतिविधि बढ़ गई है। लगातार पांचवे दिन शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में बारिश हुई।
उमस से मिली लोगों को राहत
तेज बारिश के चलते उमस से राहत मिली है। अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र में रात नौ बजे तक 13.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसे मिलाकर अब तक 869.5 मिमी रिकॉर्ड की गई। जबकि रीगल क्षेत्र में 40 मिमी बारिश हुई। सीजन में पूर्वी क्षेत्र में 967 मिमी बारिश हो चुकी है।

More Stories
MP में शिक्षकों के स्वैच्छिक तबादलों के आवेदन आज से, नए नियमों को लेकर बढ़ा विरोध
सिग्नल केबल चोरी से मुंबई-हावड़ा रूट प्रभावित, 3 घंटे थमीं ट्रेनें; 19 गाड़ियां हुईं लेट
उज्जैन में एक्शन मोड में CM मोहन और केंद्रीय मंत्री खट्टर, कई विभागों की होगी हाई लेवल समीक्षा