भोपाल
मध्यप्रदेश प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां बड़े तालाब के किनारे एक युवक पेशाब कर दिया। जिसके बाद वो मुंह छुपाकर भाग निकला। इस घटना वीडियो किसी ने अपने मोबाइल पर कैद कर लिया और अब घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, घटना राजा भोज की प्रतिमा के सामने का है। जहां देर रात एक युवक कार से आया और अपनी गाड़ी खड़ा करके बड़े तालाब विआईपी रोड किनारे राजा भोज प्रतिमा सामने खड़े होकर पेशाब किया है। इस घटना का वीडियो जब किसी ने अपने मोबाइल पर बनाने लगा तो युवक मुंह छुपाकर भाग निकला। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि राजधानी भोपाल का बड़ा तालाब बहुत फेमस है। ये एक टूरिस्ट पॉइंट के नाम से जाना जाता है। इस तालाब में राजा भोज की प्रतिमा बनी है। रात के समय भोजताल के किनारे से भोपाल शहर का नजारा देखने लायक होता है।

More Stories
स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंगा आरएनटीयू परिसर, NCC, NSS, TNSD और SAC विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुति से सजा मंच
300 दिवस के प्रावधान के तहत बच्चों और माताओं को पूरक पोषण आहार उपलब्ध, अगस्त के प्रथम सप्ताह से नई टीएचआर व्यवस्था लागू
नवीन श्रम संहिताओं से नियोक्ता और कर्मचारियों के अधिकारों एवं संबंधों को मिलेगा बेहतर आधार : सचिव श्रम राजेन्द्रन