अनूपपुर
पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान के निर्देश पर गुरूवार की रात्रि में थाना कोतवाली क्षेत्र में कॉम्बिग गश्त के दौरान थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अरविन्द जैन के साथ पुलिस टीम सहायक उपनिरीक्षक आशीष सिहं, सहायक उपनिरीक्षक सतानंद कोल, आरक्षक गुपाल यादव, गिरीश चौहान, संजय सिहं के द्वारा लम्बे समय से फरार 07 वारण्टी को रात्रि में दबिश दी जाकर गिरफ्तार किया गया है।
कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार वारण्टी भूषण सिहं पिता लाला सिहं गोड़ उम्र 35 साल निवासी ग्राम खांड़ा अनूपपुर, लाला कोल पिता शंकर कोल उम्र 23 साल निवासी ग्राम सकरिया अनूपपुर, मूलचन्द केवट पिता भीमसेन केवट उम्र 48 साल निवासी ग्राम छुलकारी अनूपपुर, राजू उर्फ डब्बू केवट पिता राजेश केवट उम्र 23 साल निवासी ग्राम छुलकारी अनूपपुर, राजेश केवट पिता रामभुवन केवट उम्र 45 साल निवासी ग्राम छुलकारी, श्याम उर्फ सेम प्रसाद चौधरी पिता गोरेलाल चौधरी उम्र 23 साल निवासी जल्दाटोला बिजौड़ी अनूपपुर, छेदीलाल कोल पिता छत्रपति कोल उम्र 32 साल निवासी ग्राम बरबसपुर अनूपपुर के विरूद्ध विभिन्न आपराधिक प्रकरणो में माननीय न्यायालय श्रीमती चैनवती ताराम, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अनूपपुर के द्वारा आरोपियो के माननीय न्यायालय में साक्ष्य पेशी पर लम्बे समय से उपस्थित न होने के कारण गिरफ्तारी वारण्ट जारी किये गये हैं।

More Stories
भव्य, दिव्य, अलौकिक और आपदा मुक्त सिंहस्थ के लिए तैयार हो रहा उज्जैन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंगा आरएनटीयू परिसर, NCC, NSS, TNSD और SAC विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुति से सजा मंच
300 दिवस के प्रावधान के तहत बच्चों और माताओं को पूरक पोषण आहार उपलब्ध, अगस्त के प्रथम सप्ताह से नई टीएचआर व्यवस्था लागू