रायपुर
नगरीय प्रशासन विकास एवं श्रम मंत्री एवं कोरबा जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया शुक्रवार 18 अगस्त को दोपहर 01 बजे कलेक्टोरेट सभाकक्ष कोरबा में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगे। मंत्री डॉ. डहरिया 18 अगस्त को सुबह 11 बजे पुलिस ग्राउंड रायपुर से हैलीकाप्टर द्वारा कोरबा के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 12.10 बजे सर्किट हाउस कोरबा में कार्यकतार्ओं से भेंट/चर्चा करेंगे। समीक्षा बैठक उपरांत वे शाम 4.30 बजे मुड़ापार हेलीपैड-हेलीकाप्टर से रवाना होकर 5.30 बजे रायपुर लौट आएंगे।

More Stories
बस्तर बाढ़ आपदा में पीड़ितों को 9.39 करोड़ रुपए से अधिक की राहत राशि का त्वरित भुगतान, पुनर्वास कार्य युद्धस्तर पर जारी
नवा रायपुर में भारत-ज़िम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज़ की तैयारियां पूरी
विकसित भारत 2047 के लिए छत्तीसगढ़ की प्राथमिकताओं पर राज्य स्तरीय परामर्श कार्यशाला आयोजित