रतलाम
मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में पुलिस ने एक व्यक्ति को चोर समझकर पेड़ से बांधकर पीटने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
उन्होंने बताया कि घटना 16 सितंबर को जिला मुख्यालय से करीब 70 किलोमीटर दूर ताल थाना क्षेत्र के तुंगनी गांव में हुई।
सोमवार को सोशल मीडिया पर घटना का एक वीडियो आया, जिसमें रात को कुछ ग्रामीण पेड़ से बंधे एक व्यक्ति की पिटाई करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में एक पुलिसकर्मी को ग्रामीणों को उसे छोड़ने के लिए समझाते हुए और पीड़ित को बचाते हुए देखा गया।
ताल थाना प्रभारी पतिराम दावरे ने बताया कि पीड़ित को 16 सितंबर की रात को चोर समझकर चार लोगों ने पीटा था।
उन्होंने बताया कि पीड़ित के पिता की शिकायत के बाद 18 सितंबर को दशरथ राजपूत और धर्मेंद्र राजपूत तथा दो अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा अन्य की तलाश जारी है।

More Stories
MP में शिक्षकों के स्वैच्छिक तबादलों के आवेदन आज से, नए नियमों को लेकर बढ़ा विरोध
सिग्नल केबल चोरी से मुंबई-हावड़ा रूट प्रभावित, 3 घंटे थमीं ट्रेनें; 19 गाड़ियां हुईं लेट
उज्जैन में एक्शन मोड में CM मोहन और केंद्रीय मंत्री खट्टर, कई विभागों की होगी हाई लेवल समीक्षा