अनूपपुर
अनूपपुर जिले के नवागत कलेक्टर श्री आषीष वषिष्ठ ने सोमवार को जिले के कलेक्टर का पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार ग्रहण करने के बाद नवागत कलेक्टर ने प्रशासनिक अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया।
वर्ष 2014 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी श्री आशीष वशिष्ठ इसके पूर्व नगरपालिक निगम जबलपुर के आयुक्त रहे हैं। उन्होंने शहडोल संभाग अंतर्गत उमरिया जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पद के दायित्व का भी निर्वहन किया है।

More Stories
जबलपुर के बरगी बांध में मछली उत्पादन से होगी लाखों की कमाई, सरकार दे रही केज फार्मिंग पर सब्सिडी
सिंहस्थ 2028 में 40 करोड़ श्रद्धालुओं के भोजन की तैयारी, रोज चाहिए 13 हजार टन सब्जी
MP में अनुकंपा नियुक्ति के लंबित मामलों पर चलेगा विशेष अभियान, पदोन्नति से खाली पदों पर मिलेगी नौकरी