अनूपपुर
शासकीय हाईस्कूल पिपरिया अनूपपुर के प्राचार्य एवं शिक्षकगण के द्वारा पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान (भा.पु.से.) से कार्यालय में मिलकर विद्यालय के समीप एक दबंग व्यक्ति सुखलाल पटेल के द्वारा अपनी किराना दुकान से अवैध शराब बेचें जाने की शिकायत की गई। शिकायत पर तत्काल संज्ञान लिया जाकर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर द्वारा टी. आई. कोतवाली को निर्देशित किया जाकर ग्राम पिपरिया में पुलिस रेड कराई गई और सुखलाल पटेल पिता श्रीपाल पटेल उम्र करीब 54 साल निवासी पिपरिया को अपनी किराना दुकान में विक्रय हेतु रखी हुई अवैध बियर की 10 बाटल व 27 केन कुल 20 लीटर कीमती 4950 रूपये की जप्त की जाकर अपराध क्रमांक 424/24 धारा 34(1) आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध किया जाकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही आरोपी सुखलाल पटेल की किराना दुकान जिससे अवैध शराब का विक्रय किया जाता था को पुलिस द्वारा जांच हेतु सीलबंद कर दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया है कि किसी भी विद्यालय के नजदीक अवैध शराब बेचे जाने की सूचना पर सख्त कार्रवाई की जाए।

More Stories
नव संवत्सर 2083 पर CM मोहन यादव का संकल्प, परंपरा-प्रकृति के साथ प्रगति का नया मध्यप्रदेश
धार बनेगा टेक्सटाइल हब, पीएम मेगा मित्र पार्क में रजिस्ट्री शुरू, घर बैठे मिलेगी जमीन
भोपाल का आदमपुर खंती होगा साफ, 55 करोड़ के प्रस्ताव पर परिषद करेगी अंतिम फैसला