भोपाल
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज अपने उज्जैन प्रवास के दौरान बाबा महाकालेश्वर के दर्शन किये। उन्होंने बाबा महाकालेश्वर का जल एवं पंचामृत से अभिषेक कर विधिवत पूजन, अर्चन एवं आरती की। उन्होंने देश एवं प्रदेश की उन्नति, जनता के कल्याण और विश्व-शान्ति के लिये बाबा महाकाल से प्रार्थना की। श्रीमती मुर्मु ने नन्दी हॉल में बाबा महाकालेश्वर का ध्यान भी किया। इस अवसर पर राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उपस्थित थे।
पूजन के बाद राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु का मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा श्री महाकालेश्वर मन्दिर प्रबंध समिति की ओर से अंगवस्त्र, प्रसाद एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। पूजन पं. आकाश पुजारी द्वारा करवाया गया। सहायक पुजारी श्री शैलेंद्र शर्मा, श्री राम पुजारी, श्री अभिषेक शर्मा और श्री अजय पुजारी भी उपस्थित थे।

More Stories
समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार एवं बाजरा उपार्जन के लिये 3 लाख से अधिक किसानों ने कराया पंजीयन : मंत्री राजपूत
भोपाल में 20 हजार युवाओं से संवाद करेंगे CM मोहन यादव, रोजगार और AI-रोबोटिक्स पर होगा फोकस
नर्मदा उद्गम क्षेत्र को बचाने MP सरकार का बड़ा प्लान, अमरकंटक में 11,657 हेक्टेयर में बसेगी सैटेलाइट सिटी