नई दिल्ली
रक्षाबंधन आने वाला है। इस दिन हर भाई अपनी बहन को कोई न कोई गिफ्ट जरूर देता है। आपने अगर अभी तक अपनी बहन के लिए कोई गिफ्ट नहीं खरीदा है तो आज हम आपको एक सस्ते गिफ्ट के बारे में बता रहे हैं। 2 हजार रुपये तक का बजट है तो Fire-Boltt Phoenix Ultra स्मार्टवॉच एक बेहतर विकल्प हो सकता है। यह देखने में भी काफी अच्छी है। चलिए जानते हैं इसके बारे में।
कीमत
इसे अमेजन पर 5 में से 4.2 रेटिंग दी गई है। वैसे तो इसकी कीमत 12,499 रुपये है। लेकिन इसे 82 फीसद डिस्काउंट के साथ 2,199 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इसे EMI पर भी खरीदा जा सकेगा। इसके लिए हर महीने 107 रुपये देने होंगे। फीचर्स की बात करें तो इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग सुविधा दी गई है। साथ ही AI वॉयस अस्सिटेंट की सुविधा दी गई है। इसमें 120 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। यह SpO2 और हार्ट रेट मॉनिटर के साथ आता है।
फीचर्स
इसमें TFT कलर फुल टच स्क्रीन डिस्प्ले दी गई है जो 240*240 पिक्सल हाई रेजोल्यूशन के साथ आती है। दिखने में यह बेहद ही स्लीक और स्टाइलिश है। इसे सिंगल चार्ज में 7 दिन तक इस्तेमाल किया जा सकेगा। ब्लूटूथ कॉलिंग के दौरान 4 दिन तक चल सकती है। Fire-Boltt Phoenix Ultra को स्टेनलेस स्टील मैग्नेटिक मैटेरियल के साथ पेशकिया गया है। इसे 100 फीसद तक चार्ज होने में 3 घंटे का समय लगता है।
वॉच में म्यूजिक स्टोर नहीं किया जा सकता है। इससे आप सिर्फ म्यूजिक कंट्रोल कर सकते हैं। इस वॉच के जरिए कॉल्स रिसीव की जा सकेंगी। साथ ही कॉल की भी जा सकेंगी। इसमें बिल्ट-इन स्पीकर और माइक्रोफोन दिया गया है। इसमें वॉल्यूम कंट्रोल फीचर नहीं दिया गया है। इसमें 120 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। साथ ही एक्टिविटी ट्रैकर भी मौजूद है।
इस ऐप में नोटिफिकेशन्स के लिए इंस्टाग्राम, वॉट्सऐप, फेसबुक और कॉल ऐप का सपोर्ठ है। यह मेटल बॉडी के साथ आती है। यह वॉच दिखने में काफी अच्छी है और आपकी बहन को काफी पसंद आ सकती है।

More Stories
AI से सपनों पर कंट्रोल का दावा! स्टार्टअप ने लॉन्च किए अनोखे वियरेबल डिवाइस
सिजेरियन डिलीवरी का बढ़ता चलन,मेडिकल जरूरत या बड़ा बिज़नेस?
नई BMW F 450 GS ने दी हिमालयन 450 को टक्कर, जानिए कौन सी बाइक है बेहतर