बिलासपुर
इसी साल के अंत में छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने को है और चुनाव से पहले लगातार अधिकारियों के तबादला का दौर जारी है। अलग अलग विभाग में लगातार तबादला का आदेश जारी हो रहा है। इसी बीच एक बार फिर पुलिस विभाग में बड़े पैमाने में पुलिसकर्मियों का तबादला हुआ है। एक साथ 21 पुलिसकर्मियों, 9 निरीक्षक और 12 उप निरीक्षक का ट्रांसफर किया गया है। साथ ही 7 थानों के प्रभारी बदले गए।
इसके अलावा क्राइम ब्रांच के प्रभारी को भी बदले गए हैं। निरीक्षक प्रदीप आर्य सिविल लाइन प्रभारी, निरीक्षक उत्तम साहू कोतवाली प्रभारी, निरीक्षक नवीन देवांगन सिरगिट्टी प्रभारी, निरीक्षक पौरुष पुर्रे कोनी थाना प्रभारी, निरीक्षक तोप सिंह नवरंग कोटा थाना प्रभारी, निरीक्षक सईद अख्तर बिल्हा थाना प्रभारी, निरीक्षक देवेश राठौर रतनपुर थाना प्रभारी बनाा गया है।

More Stories
रजिस्ट्री हुई और नामांतरण भी, मोहम्मद जावेद को नहीं लगाने पड़े तहसील के चक्कर
अरपा को प्रदूषण से बचाने 70 नालों के उपचार की बनेगी समग्र कार्ययोजना
छत्तीसगढ़ में लक्ष्य शत्-प्रतिशत बोनी पूर्ण अब तक किसानों को 13.40 लाख मीट्रिक टन उर्वरकों का वितरण