अनूपपुर
मध्यप्रदेश शासन के वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री तथा अनूपपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री दिलीप अहिरवार के प्राप्त दौरा कार्यक्रम के अनुसार प्रभारी मंत्री श्री अहिरवार 16 सितम्बर 2024 को प्रातः 9ः00 बजे अनूपपुर पहुंचेंगे। दोपहर 12 बजे भाजपा कार्यालय अनूपपुर में आयोजित जिला बैठक में भाग लेंगे। दोपहर 2 बजे भाजपा कार्यालय अनूपपुर में मोर्चा एवं प्रकोष्ठ की बैठक में भाग लेंगे। दोपहर 3 बजे समस्त जनप्रतिनिधि, नगरपालिका अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष व पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी कार्यालय अनूपपुर में आयोजित बैठक में शामिल होंगे। शाम 5 बजे सदस्यता अभियान कार्यक्रम अनूपपुर में शामिल होंगे।
प्रभारी मंत्री श्री दिलीप अहिरवार 17 सितम्बर 2024 को प्रातः 8 बजे नगरपालिका अनूपपुर के सामतपुर तालाब परिसर में स्वच्छता ही सेवा अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम में भाग लेंगे। प्रातः 10 बजे जिला चिकित्सालय अनूपपुर में प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र के शुभारंभ कार्यक्रम व दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट सभागार अनूपपुर में जिला योजना समिति की बैठक में शामिल होंगे।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस की नशे के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
1902 के सर्वे से लेकर 2026 के फैसले तक ऐतिहासिक तथ्य उजागर, मस्जिद से पहले सरस्वती मंदिर होने के दावे पर चर्चा तेज
भोपाल के डायल 112 हीरोज सतर्कता और त्वरित कार्यवाही से तालाब में कूदी युवती की बचाई जान