सेंट लूसिया
वेस्टइंडीज के कीरोन पोलार्ड इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। इसके साथ ही वह आईपीएल में भी नहीं खेलते हैं। कैरेबियन प्रीमियर लीग समेत दुनिया भर की कई लीग में वह हिस्सा लेते हैं। हालांकि अब उनका प्रदर्शन पहले जैसा नहीं रहता है। प्रदर्शन में निरंतरता की कमी साफ दिखती है। इस बीच सीपीएल में त्रिनबागो नाइट राइडर्स की कप्तानी कर रहे पोलार्ड ने अपना पुराना रूप दिखाया है।
पोलार्ड ने ओवर में 4 छक्के मारे
सेंट लूसिया किंग्स के खिलाफ मैच में त्रिनबागो नाइट राइडर्स के कप्तान कीरोन पोलार्ड ने एक ही ओवर में 4 छक्के मारे। रनचेज के 19वें ओवर में मैथ्यू फोर्ड के हाथों में गेंद थी। तेज गेंदबाज फोर्ड के खिलाफ पोलार्ड पहला गेंद मिस कर गए। दूसरी गेंद को उन्होंने बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर छक्का मारा। तीसरी गेंद पर पोलार्ड ने सिंगल नहीं लिया। इसके बाद लगातार तीन गेंद पर पोलार्ड ने तीन छक्के मारे। फोर्ड वेस्टइंडीज के लिए वनडे और टी20 मैच भी खेल चुके हैं।
5 गेंद पहले खत्म हुआ मैच
आखिरी दो ओवर में जीत के लिए नाइट राइडर्स को जीत के लिए 27 रन चाहिए थे। 19वें ओवर में चार छक्के की मदद से पोलार्ड ने मैच ही खत्म कर दिया। आखिरी ओवर की पहली गेंद पर अकील हुसैन ने चौका मारकर मैच खत्म कर दिया। यानी 7 गेंद पर ही 27 रन बनाकर टीकेआर ने मैच जीत लिया। पहले खेलते हुए फाफ डु प्लेसिस की कप्तानी वाली सेंट लूसिया किंग्स ने 187 रन बनाए थे।
पोलार्ड ने 19 गेंद पर ठोकी फिफ्टी
कीरोन पोलार्ड ने इस मैच में 52 रनों की नाबाद पारी खेली। उन्होंने ये पारी सिर्फ 19 गेंद पर खेली। इस पारी में 7 छक्के शामिल थे। पिछले मुकाबले में एंटीगा एंड बारबुडा फाल्कॉन्स के खिलाफ मैच में भी उन्होंने 15 गेंदों पर 30 रनों की पारी खेली थी। हालांकि इसके बाद भी उनकी टीम को हार झेलनी पड़ी।

More Stories
जो रूट 1 रन से चूके, विराट कोहली के खास क्लब में नहीं बना पाए जगह
सीबीएसई वेस्ट जोन रोलर स्केटिंग प्रतियोगिताकैम्पियन के स्केटर्स ने जीते 6 पदक — 1 स्वर्ण, 2 रजत एवं 3 कांस्य पदक* *दो खिलाड़ी नेशनल के लिए चयनित
गॉल टेस्ट जीतकर भी WTC में 5वें नंबर पर भारत, फाइनल की राह में अब गलती की गुंजाइश नहीं