नन्हीटेहरी खेत पर गये युवक का संदिग्ध परिस्थिति में मिला शव, क्षेत्र में फैली सनसनी से डर का माहौल बना
परिजनों ने पड़ोस के कृषक पर हत्या करने का जताया शक
टीकमगढ़
टीकमगढ़ मुख्यालय से लगभग 40किलोमीटर दूर थाना बुड़ेरा अंतर्गत नन्ही टेहरी लुड़ियाखेरा में 19वर्षीय युवक लखन रैकवार का शव आज सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में खेत पर मिला,। आपको बता दें कि लखन रैकवार शनिवार को अपने खेत पर गया था ,देर रात जब लखन घर पर नहीं लौटा तो उसके दादा द्वारा कई बार फ़ोन लगाने पर उसका फोन रिसीव नहीं हुआ ।
युवक के दादा ने बताया कि जैसे तैसे रात बिताई और अल सुबह उसे तलाशने निकल गये जैसे ही वह ढूंढ़ते ढूंढ़ते अपने खेत पर पहुंचे तो खेत पर भी लखन नहीं मिला। खेत पर बहुत ढूंढ़ने के बाद जब आसपास तलाश की गई तो थोड़ी दूर लखन का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा था,गले में रस्सी और रस्सी से एक छोटी सी लकड़ी लिपटी हुई थी। परिजनों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा तैयार किया और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सी एच सी सेंटर बड़ागांव (धसान) भेज दिया है।
गौरतलब है कि युवक का संदिग्ध परिस्थिति में शव मिलने से गांव में सनसनी फ़ैल गई है
जहां लोगों द्वारा तरह तरह की चर्चाएं की जा रही हैं ,
वहीं युवक के परिजनों द्वारा पड़ोस में ही खेती करने वाले कृषक पर हत्या करने का संदेह जताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस द्वारा घटना को गंभीरता से लेते हुए जांच की जा रही है।

More Stories
मध्यप्रदेश राज्य फेंसिंग अकादमी की खिलाड़ी का FIE Women’s Épée World Cup 2026 के लिए भारतीय टीम में चयन
महंगाई का बड़ा झटका! पेट्रोल-डीजल के बढ़े दाम, भोपाल-इंदौर में जानें नए रेट
फ्रांस की धरती पर चमकेगा एमपी का हुनर — खुशी दाभाडे करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व